Dr. Pinki Singh

Principal

प्रिय छात्राओं,
शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता की आधारशिला है। इसी उद्देश्य के साथ माननीय विधायक श्री द्वारा इस महाविद्यालय की स्थापना की गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियाँ भी उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकें। हमारा उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, आत्मसम्मान एवं रोजगारोन्मुख कौशल से समृद्ध करना है, जिससे वे समाज में समान अधिकार एवं सम्मान प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। हमें विश्वास है कि यह संस्थान आपकी प्रतिभा को नई दिशा देकर आपको उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की ओर अग्रसर करेगा। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं शिक्षित बेटी ही सशक्त समाज की पहचान है।

Brief Description

इसी उद्देश्य एवं जनसेवा की भावना के साथ महाविद्यालय के संस्थापक महोदय एवं पूर्व विधायक माननीय श्री दीप नारायण यादव जी द्वारा इस महाविद्यालय की स्थापना की गई। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सशक्त बनाना संस्थान का मुख्य उद्देश्य हैं संस्थापक महोदय एवं एवं समस्त प्रबंध समिति द्वारा समाज उत्थान एवं जनकल्याण के अनेक उत्कृष्ट कार्यों से सदैव जुड़े रहे हैं। उनका सपना है कि प्रत्येक बेटी शिक्षित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने तथा समाज और राष्ट्रकी प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे। यह महाविद्यालय बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

"You educate a man,You educate a single man.
You educate a woman,You educate a generation."

Professional Skills

Communication 85%
Relationship 95%
Creative Work 85%